भादवा चौथ का पर्व मनाया सुहागिन महिलाओ ने की पूजा,सुनी कथा

0
135
- Advertisement -

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

उनियारा (सत्यप्रकाश मयंक)।
यहां शहर में भाद्रपद मास की संकट चतुर्थी का पर्व श्रद्धा पूर्वक मनाया गया। श्रद्धालु महिलाओं ने उपवास रख चौथ माता व गणेश जी की पूजा अर्चना की। महिलाओं ने समूह में पूजा कर चौथ गणेश की कथा सुनी। ग्रहणी संतोष जांगिड़ ने कहा कि भादवा चौथ वर्ष की चार बड़ी चौथ में से एक है। इस दिन विधिपूर्वक पूजा करने से विघ्न दूर होते हैं और सुख समृद्धि का वास होता है। महिलाएं विशेष रूप से संतान प्राप्ति और परिवार की सुख शांति के लिए यह व्रत रखती है। रात्रि को आकाश में बादल छाए रहने से चांद देखने के लिए महिलाएं छत पर इंतजार करती रही।

चांद देखकर महिलाओं ने उपवास खोला। भाद्रपद मास की संकट चौथ पर प्रसिद्ध शक्तिपीठ चौथ माता बरवाडा के लिए पैदल यात्राएं निकलती रही। महिलाओं ने मंदिरों में भजन कीर्तन किए। घरों में पकवान बना भोग लगाया गया। टोंक रोड स्थित अंबे माता मंदिर, बासो का तबेला स्थित कैला देवी मंदिर में दिनभर माता के दर्शनों के लिए भक्तों का ताता लगा रहा।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here