लोक टुडे न्यूज नेटवर्क
बारां,शाहाबाद। (आदर्श भार्गव) तहसील के -राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय गदरेटा में कार्यरत व्याख्याता बृजमोहन गोस्वामी अनाथ,गरीब पितृहीन, शहीद की सन्तान को शिक्षा एवं स्टेशनरी सामग्री उन बच्चों की फीस भरने में अपने वेतन का दस प्रतिशत हिस्सा लगभग एक लाख रुपए सालाना दान करेंगे। शिक्षक गोस्वामी पूर्व में कई सामाजिक कार्यक्रमों में भूमिका निभा चुके हैं, ब्लॉक स्तर पर सर्वश्रेष्ठ शिक्षक के रूप पुरुस्कृत हो चुके हैं, सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं में मीडिया कॉर्डिनेटर की भूमिका निभा चुके हैं, इनके पढ़ाए हुए बच्चे कई सरकारी नौकरियों में परचम लहरा चुके हैं, इनके स्कूल से बालिका पूजा ओझा इन्दिरा प्रियदर्शिनी पुरस्कार के तहत एक लाख रुपए का पुरस्कार एवं एक स्कूटी जीत चुकी है। कई बच्चे इनके विषय में बोर्ड परीक्षाओं में सरकारी स्कूल से सौ में से सौ और निन्यानवे अंक प्राप्त कर चुके हैं। शिक्षक गोस्वामी ने युवा दिवस स्वामी विवेकानन्द जयंती के शुभ अवसर पर सेमिनार के माध्यम अन्य भामाशाह, दानदाताओं से निवदेन किया की असहाय, बेसहारा बच्चों की मदद ज़रूर करें।
