बालश्रम और बाल तस्करी के खिलाफ पुलिस का विशेष अभियान “उमंग-VII” शुरू

0
22
- Advertisement -

लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क

कोटपूतली। बालश्रम, बाल तस्करी और बच्चों के शोषण के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई के उद्देश्य से कोटपूतली-बहरोड़ पुलिस ने राज्यव्यापी विशेष अभियान “उमंग-VII” की शुरुआत की है। यह अभियान 1 जून से 30 जून तक पूरे जिले में संचालित किया जाएगा।

पुलिस महानिदेशक राजीव कुमार शर्मा के निर्देश एवं पुलिस अधीक्षक सतवीर सिंह के नेतृत्व में चलाए जा रहे इस अभियान का मुख्य उद्देश्य बालश्रम और बाल तस्करी जैसी सामाजिक बुराइयों पर प्रभावी अंकुश लगाना तथा बच्चों के अधिकारों की रक्षा सुनिश्चित करना है।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि अभियान के दौरान बालश्रम में संलिप्त बच्चों की पहचान, उन्हें मुक्त कराना, बाल तस्करी के मामलों की रोकथाम तथा दोषियों के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इसके साथ ही विभिन्न क्षेत्रों में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर आमजन को भी अभियान से जोड़ा जाएगा।

कोटपूतली-बहरोड़ पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि यदि कहीं भी बालश्रम, बाल तस्करी या बच्चों के शोषण से संबंधित कोई जानकारी मिले तो इसकी सूचना तुरंत चाइल्ड हेल्पलाइन 1098, आपातकालीन सेवा 112 अथवा 9530427856 पर दें, ताकि समय रहते आवश्यक कार्रवाई की जा सके।

पुलिस ने स्पष्ट किया कि बच्चों के शोषण और उनके अधिकारों के हनन के मामलों में जीरो टॉलरेंस नीति अपनाई जाएगी तथा दोषियों को किसी भी स्थिति में बख्शा नहीं जाएगा।

“हर बच्चा सुरक्षित – हर बच्चा शिक्षित” के संदेश के साथ पुलिस ने समाज के सभी वर्गों से सहयोग की अपील करते हुए कहा कि बालश्रम मुक्त और सुरक्षित राजस्थान के निर्माण में जनभागीदारी अत्यंत महत्वपूर्ण है। पुलिस ने नागरिकों से बच्चों के अधिकारों की रक्षा और उनके बेहतर भविष्य के लिए आगे आने का आह्वान किया है।

- Advertisement -
Previous articleवैभव गहलोत ने सादगी से मनाया जन्मदिवस, जरूरतमंदों को भोजन-फल वितरित
loktodaynews
लोक टूडे न्यूज " जनता की आवाज " देश की खबरों का एक मात्र वेब पोर्टल है। इस न्यूज पोर्टल के माध्यम से लोगों की आवाज को सत्ता के गलियारों तक पहुंचाना ही प्रमुख लक्ष्य है। खबरें निष्पक्ष और बगैर किसी पूर्वाग्रह के प्रकाशित की जाएगी। लोक टुडे के नाम से दैनिक और पाक्षिक समाचार पत्र भी है। यू ट्यूब चैनल भी चलाया जा रहा है। आपका सहयोग अपेक्षित है। आप भी खबर , फोटो यहां भेज सकते हैं। आप वैबसाइट और पेपर से जुड़ने के लिए इस नंबर पर संपर्क कर सकते है। 9829708129, 8209477614,neerajmehra445@gmail.com, loktodaynews@gmail.com प्रधान संपादक नीरज मेहरा जयपुर।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here