Home latest बाबा रामदेव के प्राकट्य दिवस पर धूमधाम से निकली बाबा रामदेव की...

बाबा रामदेव के प्राकट्य दिवस पर धूमधाम से निकली बाबा रामदेव की सवारी

0

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

गंगधार (झालावाड़)

झालावाड़ जिले के गंगधार उपखंड क्षेत्र के उन्हेल नागेश्वर कस्बे में लोक देवता बाबा रामदेव के प्राकट्य दिवस पर भव्य सवारी का आयोजन किया गया। कस्बे में “जय बाबा री” के गगनभेदी नारों के साथ सवारी बड़ी धूमधाम से निकाली गई।

यह सवारी रामदेव सेवा समिति मेघवाल समाज की ओर से निकाली गई। समिति के अध्यक्ष बद्रीलाल ने बताया कि हर साल की भांति इस वर्ष भी बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक ने उत्साह और श्रद्धा के साथ सवारी में भाग लिया।

कस्बे में जगह-जगह हुआ स्वागत

सवारी की शुरुआत कुमटिया रोड स्थित बाबा रामदेव मंदिर से हुई, जो कस्बे के मुख्य मार्गों से होती हुई पुनः मंदिर परिसर पहुंची। इस दौरान कस्बेवासियों ने जगह-जगह सवारी का पूजन-अर्चन कर बाबा का आशीर्वाद लिया।

आरती और भंडारे का आयोजन

सवारी मंदिर पहुंचने के बाद बाबा रामदेव की आरती की गई। इसके पश्चात विशाल भंडारे का आयोजन रखा गया, जिसमें बड़ी संख्या में कस्बेवासियों ने भाग लिया और प्रसादी ग्रहण की।

कस्बे में आयोजित इस भव्य सवारी ने श्रद्धालुओं में उत्साह और आस्था का संचार किया।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version