लोक टुडे न्यूज नेटवर्क
विभिन्न खेल खेले, विजेता रहे सभी प्रतिभागियो को किया पुरस्कृत
भीलवाडा। (पंकज पोरवाल) सावन के आगमन की खुशी में आजाद नगर माहेश्वरी महिला संगठन द्वारा पिकनिक का आनंद लिया गया। जिसमें मंडल की सदस्यों ने खूब बढ़-चढ़कर भाग लेते हुए विभिन्न गतिविधियों और स्वादिष्ट भोजन का आनंद लिया। इस अवसर पर महिलाओं ने एक-दूसरे के साथ समय बिताया और जमकर इंजॉय किया।
महिलाओं में परिवार सहित खूब एंजॉय किया
अध्यक्ष राखी राठी ने बताया सावन के आगमन की खुशी मे सदस्याओ द्वारा निजी रिसोर्ट में पारिवारिक पूल पार्टी का आयोजन किया। तरह-तरह के गेम्स खेलकर बचपन के दिनों को याद किया। अंताक्षरी, सांस्कृतिक व मनोरंजक कार्यक्रम, हाउजी गेम के साथ ही डीजे की धुन पर मौज मस्ती और धमाल का आनंद सभी सदस्याओ ने लिया। सदस्यों ने बताया कि घर-परिवार के साथ तो हमेशा ही एंजॉय करते हैं लेकिन दोस्तों के साथ पिकनिक मनाने का उत्साह ही अलग आता है। सचिव संगीता काकानी ने बताया कार्यक्रम के दौरान विभिन्न खेल खेले गए। विजेता रहे सभी प्रतिभागियो को पुरस्कार वितरित किए गये। आगामी कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार की गई। अंत मे सभी सदस्याओ ने दाल बाटी चूरमा का आनंद लिया। इस दौरान मानकंवर काबरा, शीतल बिड़ला, सुनीता ईनाणी, सुमन चौधरी, प्रेमसुधा अजमेरा, ममता चेचानी, अलका सोडाणी, अर्चना अजमेरा, गोरी जागेटिया, उमा धुत, मधु सोडाणी, पिंकी जागेटिया, सुमन डागा, पूनम माहेश्वरी, स्नेहलता समदानी, टीनू लढा, मोनिका झंवर, मीनाक्षी दरगड, सपना काबरा, सोनल माहेश्वरी, पायल सेठिया, उषा तोतला, मीनल सोमानी, संतोष काबरा, अंजू अजमेरा, सीमा तोषनीवाल, प्रेम सोनी, सरोज नराणीवाल सहित कई सदस्याए उपस्थिति रही।
