Home crime अवैध नकली शराब की फैक्ट्री से भारी मात्रा में शराब व सामग्री...

अवैध नकली शराब की फैक्ट्री से भारी मात्रा में शराब व सामग्री की जब्त

0

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

मौके से 1 आरोपी को किया गिरफ्तार

रिहायसी मकान में चल रहा था अवैध शराब का गोरखधंधा

रिपोर्टर- मनीष पारीक

नावां सिटी। आबाकरी दल द्वारा आज राजस्थान सरकार के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के मंशा अनुरूप कार्यवाही करते हुए अवैध शराब कारोबारियों पर लगातार शिकंजे कसने का कार्य कर अवैध शराब कारोबारियों में हड़कंप मचा रखा है। आज नावा आबाकरी दल नावां द्वारा जिला आबाकरी अधिकारी दाना राम के निर्देशन में मुखबिर से मिली सूचना पर टोडास ग्राम में एक रिहायसी मकान में अवैध नकली शराब बनाने की फैक्ट्री की सूचना पर जिले की सयुंक्त टीमो द्वारा छापा मार कर अवैध नकली शराब बनाने की फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया है। मौके से अवैध शराब बनाते हुए मुकेश जाट पुत्र गोविंद जाट निवासी टोडास को उसके रिहायसी मकान से गिरफ्तार किया गया है एक मौके एक आरोपी बलदेव मौके से फरार हो गया। पेट्रोलिंग ऑफिसर एल आर बेड़ा ने बताया कि मौके से 1800 नकली शराब भरे GSM हॉलमार्क के पव्वे व एक शराब बनाने में काम मे ली जाने वाली मशीन कार्टून, ढक्कन, खाली पव्वे, 200 लीटर स्प्रिट जब्त की गई है। आबाकरी विभाग द्वारा गत 15 दिन पहले भी बड़ी कार्यवाही करते हुए नावां के लीचाना ग्राम में एक रिहायसी मकान से हजारो लीटर स्प्रिट व शराब बनाने के उपयोग में ली जाने वाली दो महीने व 6 लोगो को गिरफ्तार किया गया था। आबाकरी दल द्वारा राजस्थान सरकार के मुखिया भजनलाल शर्मा द्वारा आमजन को सुरक्षा देने का संकल्प के अनुरूप कार्य करते हुए अवैध नकली शराब कारोबारियों पर नकेल कसने का कार्य कर रहा है । एल आर बेड़ा ने कहा कि आबाकरी दल लगातार जिला अधिकारियों के निर्देशों की पालना में ऐसी कार्यवाही जारी रहेगी।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version