लोक टुडे न्यूज नेटवर्क
अकलेरा में बकायादारों पर डिस्कॉम ने की सख्ती ऊनी व मिश्रौली, गांव से 02 ट्रांसफार्मर उतारे
अकलेरा। क्षेत्र में घरेलू/कृषि उपभोक्ताओं की ओर से बकाया बिजली बिलों का भुगतान नहीं करने पर बुधवार को डिस्कॉम की ओर से कार्रवाई की गई।
डिस्कॉम के सहायक अभियंता देवेंद्र गोदारा के नेतृत्व में टीम ने ऊनी व मिश्रौली,गांव में कार्रवाई करते हुए 02 ट्रांसफार्मर उतारकर कार्यालय में रखवाये। ऊनी व मिश्रौली गांव में घरेलू/ कृषि उपभोक्तओं पर विभाग के 12 लाख 10 हजार रुपए बकाया चल रहे हैं।
अकलेरा डिस्कॉम के कनिष्ठ अभियंता श्याम सुन्दर सैनी ने बताया कि ऐसे बकायादार उपभोक्ता, जिन्होंने कई समय से बिजली बिल की राशि को जमा नहीं की है, उनके कनेक्शन काट कर मौके से ट्रांसफार्मर को हटाने की कार्रवाई की गई। उन्होंने ने बताया कि विभाग ने अकलेरा उपखंड क्षेत्र के ऊनी व मिश्रौली गांव से करीब 12.10 लाख रुपए की बकाया राशि होने पर बकायादारों के कनेक्शन काटे और मौके से 02 ट्रांसफार्मर हटाकर अकलेरा कार्यालय स्टोर में जमा किए। बकायादारों को लगातार मौखिक तथा नोटिस के जरिए कई बार अवगत कराया गया, लेकिन बिल जमा नहीं किया गया। इसके बाद विभाग की ओर से सख्ती बरतते हुए यह कार्रवाई की गई। उन्होंने बताया कि जब तक इन बकायादारों की ओर से पूरा बकाया बिल नहीं चुकता किया जाता तब तक इनके कनेक्शन अवरुद्ध ही रहेंगे।
उपभोक्ताओं से अपील..
सहायक अभियंता ने अपील करते हुए कहा कि सभी बिजली उपभोक्ता अपने पुराने कटे हुए व चालू कृषि/घरेलू/व्यावसायिक कनेक्शनो के बिजली बिल की राशि को समय पर जमा कराएं, जिससे बकाया वसूली के दौरान होने वाली असुविधा से बचा जा सके। उन्होंने बताया कि बकायादारों पर विद्युत विभाग की कार्यवाही आगे भी जारी रहेगी। कार्रवाई के दौरान जयपुर डिस्काम अकलेरा के कि कनिष्ठ अभियंता श्याम सुन्दर सैनी, पवन श्रृंगी एवं महावीर मीणा, ललित पोटर, जगदीश बागरी , कुलेंद्र सेन, मनोज वैष्णव, हनुमान नरूका सहित समस्त फीडर इंचार्ज एवं एफआरटी कर्मचारियों सहित समस्त विद्युत टीम मौजूद रही।
