लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क
उनियारा (दुर्योधन मयंक): अलीगढ़ निवासी समाजसेवी अजय जैन गोधा को खंडेलवाल सरावगी समाज की जिला कार्यकारिणी के विस्तार में जिला उपाध्यक्ष मनोनीत किया गया है।
यह नियुक्ति जिलाध्यक्ष एवं टोडारायसिंह नगर पालिका के पूर्व अध्यक्ष संत कुमार जैन कासलीवाल द्वारा की गई।
समाज में हर्ष की लहर
अजय जैन के मनोनयन की खबर से समाज में खुशी की लहर दौड़ गई है। विभिन्न समाजबंधुओं एवं पदाधिकारियों ने इस निर्णय का स्वागत किया है।
समाज के संरक्षक बाबूलाल कासलीवाल, एडवोकेट प्रेमचंद जैन, शीतलनाथ दिगंबर जैन मंदिर उनियारा कमेटी अध्यक्ष राजेंद्र पाटोदी, अलीगढ़ दिगंबर जैन पंचायत अध्यक्ष अनिल लुहाड़िया, सरावगी समाज उनियारा उपखंड अध्यक्ष दिनेश पाटोदी सहित अलीगढ़, उनियारा, बनेठा एवं आसपास के समाजबंधुओं ने इस नियुक्ति पर खुशी जताई और जिलाध्यक्ष का आभार व्यक्त किया।
अजय जैन की नियुक्ति को समाज में संगठनात्मक मजबूती और सक्रियता बढ़ाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
















































