अजमेर स्टेशन पर बैटरी ऑपरेटेड कार का ट्रायल शुरू

0
23
- Advertisement -

लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क

अजमेर (नितिन मेहरा)। अजमेर रेलवे स्टेशन पर यात्रियों, विशेष रूप से बुजुर्गों और दिव्यांगों की सुविधा के लिए बैटरी से चलने वाली कार सेवा का ट्रायल 7 मार्च 2026 से शुरू कर दिया गया है।

वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक मिहिर देव ने बताया कि फिलहाल इस सेवा को ट्रायल बेसिस पर संचालित किया जा रहा है। यदि इसका संचालन सफल रहता है तो जल्द ही इसे स्थायी रूप से शुरू किया जाएगा। यह सेवा खास तौर पर बुजुर्गों, दिव्यांगों, गर्भवती महिलाओं और बीमार यात्रियों के लिए उपयोगी साबित होगी, जिससे वे आसानी से प्लेटफॉर्म और अपनी ट्रेन तक पहुंच सकेंगे।

अजमेर स्टेशन पर संचालित यह बैटरी कार एक बार में 5 यात्रियों को ले जाने में सक्षम है। यात्री इस सुविधा का लाभ प्लेटफॉर्म नंबर 1 स्थित हेड टीसी कार्यालय या सहायता बूथ पर जानकारी लेकर ले सकते हैं।

इस सेवा का संचालन मेसर्स मां तारा इंटरप्राइजेज द्वारा किया जा रहा है। 5 वर्ष से कम आयु के बच्चों से कोई किराया नहीं लिया जाएगा, जबकि 5 वर्ष या उससे अधिक आयु के यात्रियों के लिए ₹30 प्रति यात्री किराया निर्धारित किया गया है।

फिलहाल स्टेशन पर एक बैटरी संचालित कार का संचालन किया जा रहा है, लेकिन यात्रियों की आवश्यकता को देखते हुए भविष्य में इनकी संख्या बढ़ाई जा सकती है।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here