लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क
किशनगढ़ रेनवाल में स्मार्ट मीटर से उपभोक्ताओं को बड़ी राहत
किशनगढ़ रेनवाल | नवीन कुमावत।
किशनगढ़ रेनवाल | किशनगढ़ रेनवाल शहर के बिजली उपभोक्ताओं के लिए राहत भरी खबर है। शहर में स्मार्ट मीटर लगाने का कार्य तेज़ी से जारी है। स्मार्ट मीटर लगने के बाद अब बिजली कनेक्शन को ‘एक क्लिक’ पर डिस्कनेक्ट या कनेक्ट किया जा सकेगा। इसके लिए अब किसी कर्मचारी को मौके पर भेजने की आवश्यकता नहीं होगी, पूरा सिस्टम ऑनलाइन माध्यम से संचालित होगा।
2600 स्मार्ट मीटर लग चुके, 8500 का लक्ष्य
स्मार्ट मीटर लगाने वाली जीनस कंपनी के कर्मचारी तेजपाल जाखड़ एवं पप्पू यादव ने बताया कि रेनवाल शहर में अब तक करीब 2600 स्मार्ट मीटर लगाए जा चुके हैं। पूरे शहर में लगभग 8500 स्मार्ट मीटर लगाए जाने का लक्ष्य रखा गया है।
11 महीनों में पूरा होगा कार्य
उन्होंने बताया कि रेनवाल शहर और आसपास के क्षेत्रों में आगामी 11 महीनों के भीतर सभी बिजली उपभोक्ताओं के घरों में स्मार्ट मीटर लगा दिए जाएंगे। इससे न केवल बिजली बिलिंग में पारदर्शिता आएगी, बल्कि उपभोक्ताओं को बिजली खपत की सटीक जानकारी भी समय पर मिल सकेगी।
स्मार्ट मीटर प्रणाली से बिजली विभाग के साथ-साथ उपभोक्ताओं को भी सुविधा, समय और संसाधनों की बचत होगी।
