लोक टुडे न्यूज नेटवर्क
विट्टी इंटरनेशनल स्कूल के ऑलराउंडर खिलाड़ी की शानदार उपलब्धि
भीलवाड़ा (पंकज पोरवाल)।
मध्यप्रदेश के भोपाल में आयोजित सीबीएसई नेशनल क्रिकेट अंडर-17 सलेक्शन प्रतियोगिता में भीलवाड़ा के उभरते क्रिकेट खिलाड़ी आरव सोनी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सिल्वर मेडल अपने नाम किया।
आरव का ऑलराउंडर प्रदर्शन
विट्टी इंटरनेशनल स्कूल के विद्यार्थी आरव सोनी ने अपनी ऑलराउंडर प्रतिभा से प्रतियोगिता में सबका ध्यान आकर्षित किया। उनकी इस उपलब्धि में निरंतर अभ्यास और समर्पण का बड़ा योगदान रहा है।
परिवार और कोच का योगदान
आरव ने अपनी सफलता का श्रेय अपने परिवारजनों – पिता कमलकांत सोनी, माता टीना सोनी, बड़े पापा कैलाश सोनी और कोच दिगपाल सिंह को दिया।
आरव पिछले लंबे समय से डी.एस. स्पोर्ट्स अकादमी में नियमित अभ्यास कर रहे हैं।
कोच का विश्वास
कोच दिगपाल सिंह ने आरव की इस उपलब्धि पर खुशी जाहिर करते हुए कहा कि वे भविष्य में भी अपनी मेहनत और टैलेंट से न केवल भीलवाड़ा जिले का बल्कि देश का नाम रोशन करेंगे।
उन्होंने बताया कि आरव ने विगत वर्ष भी स्टेट लेवल पर शानदार प्रदर्शन किया था और अब उनका लक्ष्य मेहनत कर भारतीय टीम के लिए क्रिकेट खेलना है।
