Home latest मुस्लिम समाज ने ईद मिलादुन्नबी पर सूखा दिवस घोषित करने की मांग...

मुस्लिम समाज ने ईद मिलादुन्नबी पर सूखा दिवस घोषित करने की मांग की

0

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

कांग्रेस शहर महासचिव निसार सिलावट के नेतृत्व में सौंपा ज्ञापन

भीलवाड़ा (पंकज पोरवाल)।
भीलवाड़ा में मुस्लिम समाज ने ईद मिलादुन्नबी के दिन सूखा दिवस घोषित करने की मांग को लेकर जिला मुख्यालय पर जिला कलेक्टर को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नाम ज्ञापन सौंपा। यह ज्ञापन कांग्रेस शहर महासचिव निसार सिलावट के नेतृत्व में दिया गया।

ज्ञापन की प्रमुख बातें

  • राजस्थान सरकार ने वित्त वर्ष 2025-26 की आबकारी नीति में गणतंत्र दिवस, महात्मा गांधी पुण्यतिथि (30 जनवरी), महावीर जयंती, स्वतंत्रता दिवस और गांधी जयंती को सूखा दिवस घोषित किया है।

  • मुस्लिम समाज ने मांग की कि इसी क्रम में ईद मिलादुन्नबी पर भी प्रदेशभर में शराब की दुकानें बंद रखी जाएं।

  • पूर्व में तात्कालिक मुख्यमंत्री के आदेश क्रमांक प4(17) वित्त/आब/2004 के तहत ईद मिलादुन्नबी पर सूखा दिवस घोषित किया गया था, लेकिन सरकार बदलने के बाद यह निर्णय समाप्त कर दिया गया।

  • समाजजनों ने इसे धार्मिक भावनाओं से जुड़ा मुद्दा बताते हुए पुनः ईद मिलादुन्नबी को सूखा दिवस घोषित करने की मांग रखी।

धार्मिक आधार पर तर्क

ईद मिलादुन्नबी पैगम्बर हजरत मोहम्मद मुस्तफा सल्लल्लाहु अलैहे वसल्लम का जन्म दिवस है। उन्होंने अमन, भाईचारे और समाज में बुराइयों से दूर रहने का संदेश दिया। इस्लाम धर्म में शराबखोरी और नशे को हराम माना गया है, जिसे समाज की बुराइयों की जड़ बताया गया है। समाजजनों का कहना है कि इस अवसर पर शराब बिक्री पर रोक लगाना धार्मिक भावनाओं और जनहित दोनों के अनुरूप होगा।

उपस्थित लोग

ज्ञापन सौंपने के दौरान कांग्रेस जिला महासचिव पार्षद उस्मान पठान, एडवोकेट शाहिद देशवाली, ताहिर पठान, अकरम रंगरेज, अकरम मेवाफरोश, नाहर कायमखानी, कुरैशी समाज प्रदेश महासचिव रहीम कुरैशी, आवेश सिलावट, शाहरुख अप्पी, मोनु सिलावट सहित सैकड़ों लोग मौजूद थे।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version