Home education आकाश में दिखा अद्भुत नजारा शुक्र व चंद्रमा एक साथ दिखे

आकाश में दिखा अद्भुत नजारा शुक्र व चंद्रमा एक साथ दिखे

0

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

उनियारा (सत्यप्रकाश मयंक)।
उनियारा।  आकाश में शुक्रवार को रात्रि के समय अद्भुत नजारा देखने को मिल रहा है। आकाश में शुक्र ग्रह व चंद्रमा एक साथ दिखाई दे रहे हैं एवं जो भी यह नजारा देखता है बस देखता रह जाता है। इन दोनों ग्रह को सामान्य आंखों से दिखाई देने पर लोग जिज्ञासावश इन्हें देख रहे हैं। सूरज अस्त होने के बाद कुछ समय के लिए यह नजारा आकाश में प्रतिदिन दिखाई दे रहा है। लोग छत पर चढ़कर अपने परिवार के साथ इस नजारे को देख रहे हैं। पर्यावरण प्रेमी रमेश जांगिड़ ने इस नजारे को अपने मोबाइल से कैद किया। देश भर में आजकल आकाश में यह नजारा अनेक जगह पर दिखाई दे रहा है जिससे लोग उत्सुकतावश अनेक तरह के कयास लगा रहे हैं।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version