Home latest कल्याण भगवान को लगाया पोष बड़े का भोग

कल्याण भगवान को लगाया पोष बड़े का भोग

0

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

उनियारा (सत्यप्रकाश मयंक)। उनियारा शहर के कीरो की गली में स्थित भगवान कल्याण मंदिर में कलाल समाज द्वारा शनिवार को पोष बड़े का भोग लगाया गया । कलाल समाज के अध्यक्ष महावीर सुवालका ने बताया कि भगवान कल्याण को समाज द्वारा हलवा, पूरी, पकौड़ी का भोग लगाया गया। इस अवसर पर भगवान कल्याण की भव्य झांकी सजाई । महिलाओं ने मंदिर में भजन कीर्तन किये। इस अवसर पर समाज की विचार गोष्ठी हुई । जिसमें वक्ताओं ने कहा कि समाज की एकता के लिए ऐसे आयोजनों का होना अत्यंत आवश्यक है। आयोजन में भगवान को भोग लगाकर भक्तों ने पंगत प्रसादी ग्रहण की। सायंकाल महा आरती के साथ महोत्सव का समापन हुआ। इस अवसर पर बड़ी संख्या में कलाल समाज के महिला पुरुष शामिल थे ।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version