Home latest नसीराबाद में सेवा पखवाड़ा के तहत वृक्षारोपण

नसीराबाद में सेवा पखवाड़ा के तहत वृक्षारोपण

0
लोक टुडे न्यूज नेटवर्क
नसीराबाद। सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम के अंतर्गत यशस्वी प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी के “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के तहत आज नसीराबाद शहर में वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित हुआ।
इस अवसर पर भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष हमीद खान मेवाती ने अल्पसंख्यक मोर्चा के कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर पौधे लगाए।
मेवाती ने कहा कि यह अभियान न केवल पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है, बल्कि मातृ–भूमि और मातृ–प्रकृति के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने का प्रतीक भी है।
इस अवसर पर मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष अयूब खान प्रदेश आईआईटी संयोजक मोहम्मद इरशाद खान, पूर्व प्रदेश कार्यसमिति सदस्य मुन्ना पहलवान, नवाब कुरेशी एडवोकेट, नासिर कुरेशी, सईद फौजी, जहांगीर भाई, रज्जाक चौधरी,कल्लन चाचा, रुहाब मास्टर, सद्दाम एडवोकेट, इरफान कुरेशी, इमरान कुरेशी, सलीम रंगरेज, हाजी कमरुद्दीन, बशीर चाचा,मेहमूद भाई,इमरान कुरेशी, शहीद भाई, इमरान खान , सद्दीक भाई ,सलीम भाई, करीम भाई, अमीन भाई, सहित मोर्चे के कार्यकर्ता एवम प्रबुध्दजन उपस्थित रहे ।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version