Home latest संत शिरोमणि सेन महाराज के 726वें जन्मोत्सव पर भव्य शोभायात्रा निकाली 

संत शिरोमणि सेन महाराज के 726वें जन्मोत्सव पर भव्य शोभायात्रा निकाली 

0

लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क

 
रिपोर्ट: दुर्योधन मयंक, उनियारा

उनियारा: कस्बे में संत शिरोमणि सेन जी महाराज के 726वें जन्मोत्सव के अवसर पर सेन समाज उत्थान समिति तहसील उनियारा के तत्वावधान में भव्य शोभायात्रा का आयोजन किया गया।

शोभायात्रा से पूर्व दो घोड़ियों और एक बग्घी रथ की बोली लगाई गई। घोड़ियों की बोली में शंकर जी सेन दोबढ़िया व छोटू जी सेन पलाई तथा बग्घी रथ में लड्डू जी सेन दोबढ़िया अपने परिवार सहित विराजमान रहे।

शोभायात्रा श्री देलवार जी महाराज मंदिर से प्रारंभ होकर सरदार सिंह सर्किल, बस स्टैंड, न्यू मार्केट, सदर बाजार, सिंह द्वार कटला गेट, खतौली गेट, मालियों का मोहल्ला और बंधा की बारी होते हुए गलवा धाम बालाजी पहुंची। मार्ग में जगह-जगह पुष्प वर्षा कर शोभायात्रा का स्वागत किया गया तथा जलपान व फलाहार की व्यवस्था की गई।

गलवा धाम पहुंचने पर संत सेन जी महाराज की पूजा-अर्चना व आरती की गई। इस अवसर पर अखिल भारतीय सैन समाज अध्यक्ष एडवोकेट दिनेश मोरवाल ने कहा कि संत सेन जी महाराज अहिंसा और सद्भावना के प्रतीक थे, जिन्होंने समाज के उत्थान में महत्वपूर्ण योगदान दिया।

कार्यक्रम में सेन समाज उत्थान समिति उनियारा तहसील अध्यक्ष हनुमान चौहान सुरेली ने समाज में शिक्षा के महत्व पर जोर देते हुए बच्चों को उच्च शिक्षा दिलाने और सामाजिक गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी का आह्वान किया।

समारोह में उत्कृष्ट सेवा करने वालों, बोली छुड़ाने वालों तथा उच्च शिक्षा में अच्छे अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। अंत में सामूहिक भोजन का आयोजन भी किया गया।

इस अवसर पर शम्भू सिंह चौहान, प्रहलाद जी, बाबूलाल जी, शंकर जी, शिवचरण, हेमराज अलीगढ़, राकेश चौहान, लड्डू सेन, गजानंद सेन, मुरारी सेन, गोविन्द सेन, रुपनारायण सेन, छोटू लाल, सोनू, सुनील, रवि, पवन, महेश सहित बड़ी संख्या में समाजबंधु उपस्थित रहे।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version