Home education 25 जनवरी को रविंद्र रंगमंच पर आयोजित होगी सांस्कृतिक संध्या स्कूली विद्यार्थियों...

25 जनवरी को रविंद्र रंगमंच पर आयोजित होगी सांस्कृतिक संध्या स्कूली विद्यार्थियों द्वारा दी जाएगी रंगारंग प्रस्तुतियां

0

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

विजय कपूर की रिपोर्ट
बीकानेर। गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर शनिवार को रवींद्र रंगमंच पर सांस्कृतिक कार्यक्रम सायं 5 बजे से आयोजित किया जाएगा। जिला प्रशासन, बीकानेर विकास प्राधिकरण, नगर निगम, सूचना एवं जनसंपर्क कार्यालय द्वारा मेलबर्न सीनियर सेकेंडरी स्कूल के समन्वय से आयोजित होने वाले इस सांस्कृतिक कार्यक्रम में विद्यार्थियों द्वारा देशभक्ति ,लोक और लोक संस्कृति पर आधारित नृत्य और गीतों की रंगारंग प्रस्तुतियां दी जाएंगी।

सांस्कृतिक कार्यक्रम का पूर्वाभ्यास शुक्रवार को रविंद्र मंच पर आयोजित किया गया। शहर की विभिन्न स्कूलों के विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुतियों की पूर्वाभ्यास किया गया। जिला कलेक्टर नम्रता वृष्णि ने आमजन से सांस्कृतिक संध्या में शामिल होकर विद्यार्थियों की हौंसला अफजाई करने की अपील की।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version