Home education 2 छात्र -छात्राओं का चयन

2 छात्र -छात्राओं का चयन

0

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

उनियारा (सत्यप्रकाश मयंक)।
उपखंड क्षेत्र के बनेठा कस्बें में स्थित महात्मा गांधी विद्यालय की प्रतिभावान छात्रा करीना चौधरी पुत्री भागचंद जाट निवासी फतेहगंज उर्फ परास्या का केन्द्र सरकार द्वारा संचालित राष्ट्रीय साधन सह योग्यता छात्रवृत्ति ( एन एम एम एस) छात्रवृत्ति के लिए चयन हुआ है।विघालय के अध्यापक हंसराज तंवर ने बताया कि इस योजना में चयन होने से बालिका को चार वर्ष लगातार अच्छा परीक्षा परिणाम देने पर प्रतिवर्ष बारह हजार रुपए की छात्रवृत्ति प्राप्त होती रहेगी।

इसी प्रकार राज्य सरकार द्वारा पिछडे, वंचित, अनुसुचित जाति, जनजाति आदि के लिए संचालित गुरुकुल योजना में आयुष पुत्र मस्तराम मीना निवासी मीनों की झौपडियां बनेठा का चयन हुआ है।अब यह बालक अपनी आगे की पढ़ाई कक्षा बारहवीं तक राज्य के किसी भी सरकारी या निजी विद्यालय में कर सकेगा। दोनों बच्चों का चयन होने पर शाला के प्रधानाचार्य फराद सईद खान, कक्षाध्यापक संजय कुमार मीना,वैभव भारद्वाज ,हंसराज तंवर सहित विद्यालय के समस्त स्टाफ ने बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version