Home latest इलाज के पैसे नहीं थे,मां ने बेटे का गला रेतकर की ...

इलाज के पैसे नहीं थे,मां ने बेटे का गला रेतकर की हत्या

0

कानपुर। खबर उत्तर प्रदेश के कानपुर से है जहां पैसे के अभाव में एक बेबस और लाचार मां ने अपने 4 महीने के बच्चे का गला रेत कर हत्या कर दी। हत्यारी मां को लोगों ने कानपुर सेंट्रल रेलवे स्टेशन रात को ही गिरफ्तार कर लिया। महिला ने पुलिस को बताया कि उसके चार महीने के बेटे के इलाज पर हजारों पर खर्च हुए थे। लेकिन के इसके बावजूद भी बच्चे के आराम नहीं था। बच्चे के पेट में कीड़े पड़ गए थे। ऐसे में पैसे की की कमी के चलते उसका इलाज नहीं हो पा रहा था , बच्चा दर्द से परेशान था और उसका दर्द देख नहीं दे सकती थी। इसलिए उसने अपने बेटे की गला रेत कर हत्या कर दी। महिला के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस महिला के पति और परिवार के सदस्यों से भी पूछताछ शुरू कर दी है

महिला के पति ने छोड़ दिया था

महिला मंजू राठौर ने बताया कि उसके पति विष्णु राठौर ने उसे छोड़ दिया था और उसके पास अपने बेटे के इलाज के पैसे नहीं थे। वह लगातार बेटे का इलाज कराने की कोशिश कर रही थी ,लेकिन बेटे का इलाज नहीं हो पा रहा था। इससे परेशान होकर अपने ही बेटे की जान ले ली।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version