
नई दिल्ली। राजस्थान का लाल जगदीप धनखड़ देश का उपराष्ट्रपति निर्वाचित हो गए है। जगदीप धनकड़ राजस्थान के दूसरे ऐसे व्यक्ति हैं ,जो उपराष्ट्रपति के पद पर निर्वाचित हुए हैं । इससे पूर्व भैरों सिंह शेखावत उपराष्ट्रपति निर्वाचित हुए थे। जगदीप धनकड़ को 528 और उनकी प्रतिद्वंदी मार्गेट अल्वा को 182 वोट मिले हैं। वही 15 वोट निरस्त हुए। ममता बनर्जी की पार्टी के सांसदों ने मतदान नहीं किया।

लोकसभा और राज्यसभा में कुल 780 वोटो में से 725 वोट गिरे। जगदीप धनखड़ 11 अगस्त को उपराष्ट्रपति पद की शपथ लेंगे। इससे पूर्व 10 अगस्त को मौजूदा उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू का कार्यकाल पूरा होगा। जगदीप धनखड़ को उपराष्ट्रपति निर्वाचित होते ही देश के प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमत्री अमित शाह ,रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया, पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे, सहित तमाम नेताओं ने बधाई दी। धनकड़ के उपराष्ट्रपति निर्वाचित होने के साथ ही दिल्ली से लेकर उनके मूल निवास झुंझुनू जिले के चिड़वा तहसील के किठाना गांव में भी जश्न का माहौल देखा गया । लोग मतदान शुरू होने के साथ ही एकत्रित हो गए और नाचने गाने लगे, जो सिलसिला परिणाम आने के बाद तक जारी रहा । महिलाएं और गांव के ग्रामीण एक दूसरे को नाच गाकर बधाई देते रहे और आतिशबाजी की।











































