से.मु.मा.कन्या महाविद्यालय में तनाव प्रबंधन पर व्याख्यान और श्रमदान के साथ एनएसएस का एक दिवसीय शिविर संपन्न

0
137
- Advertisement -

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

भीलवाड़ा (विनोद सेन)। सोमवार को से. मु. मा. कन्या महाविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) की तीनों इकाइयों द्वारा तृतीय एक दिवसीय शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. सावन कुमार जांगिड ने की, जबकि मुख्य अतिथि एवं वक्ता मनोचिकित्सक, भीलवाड़ा मेडिकल कॉलेज डॉ. वीरभान चंचलानी रहे।

शिविर के दौरान डॉ0 चंचलानी ने “तनाव एवं मानसिक स्वास्थ्य“ विषय पर व्याख्यान प्रस्तुत किया, जिसमें उन्होंने एक्यूट स्ट्रेस एवं क्रॉनिक तनाव के प्रकारों की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने ध्यान, खेल, कसरत, समय व ऊर्जा प्रबंधन जैसी तकनीकों से तनाव प्रबंधन के व्यावहारिक उपाय बताए। उन्होंने स्वयंसेविकाओं को आभार प्रकट करने और मुस्कुराने की आदत विकसित करने की सलाह दी।

वरिष्ठ संकाय सदस्य प्रो0 सरोज मेहता ने स्वयंसेविकाओं को परीक्षा के दौरान तनावमुक्त रहने और व्यावहारिक जीवन में तनाव प्रबंधन को अपनाने की प्रेरणा दी। एनएसएस प्रभारी रीना सालोदिया ने बताया कि बौद्धिक सत्र के बाद कार्यक्रम अधिकारी डॉ. अंजलि अग्रवाल एवं के. के. मीना के निर्देशन में स्वयंसेविकाओं ने महाविद्यालय परिसर में श्रमदान किया।

इस अवसर पर प्रो. अनिल सुराणा, प्रो. प्रतिभा राव, प्रो. अर्चना खंडेलवाल, परितोष कडेला, डॉ. रजीता गर्ग सहित कई वरिष्ठ संकाय सदस्य उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन स्वयंसेविका अनुष्का सुखबाल ने किया।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here