लोक टुडे न्यूज नेटवर्क
रिपोर्टर- मनीष कुमार पारीक
नावां सिटी। शहर के पीएम श्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय के कक्षा 12 वाणिज्य वर्ग सत्र 2023-24 की पांच छात्राओं ने पूर्व जिला मुख्यालय नागौर में स्कूटी प्राप्त कर नया कीर्तिमान कायम किया। इन छात्राओं में अलीशा सुपुत्री जावेद खान और सबिया बानो सुपुत्री रहीश खान को पूर्व में स्कूटी प्राप्त हो चुकी थी, जबकि अक्षिता शर्मा सुपुत्री सूर्य प्रकाश काकड़ा, मीनाक्षी कुमावत सुपुत्री स्वर्गीय निर्मल कुमार और गुलाब कुमावत सुपुत्री सूजाराम कुमावत को आज जिला मुख्यालय पर स्कूटी प्राप्त हुई।
विद्यालय का नाम आगे बढ़ाया
वाणिज्य व्याख्याता मनोज कुमार मिश्र ने बताया कि सत्र 21-22, 22-23 और 23-24 में वाणिज्य वर्ग की अब तक 11 छात्रों ने स्कूटी प्राप्त कर विद्यालय का नाम आगे बढ़ाया है। इसके अलावा, पिछले तीन सत्रों में वाणिज्य के 21 छात्र-छात्राओं ने सिम सहित 21 टैबलेट प्राप्त किए हैं।
विद्यालय परिवार में खुशी की लहर
इस उपलब्धि से पूरे विद्यालय परिवार में खुशी की लहर महसूस की गई। विद्यालय की इन छात्राओं की इस उपलब्धि से अन्य छात्रों को भी प्रेरणा मिलेगी और वे अपने लक्ष्यों की प्राप्ति के लिए कड़ी मेहनत करेंगे।