लोक टुडे न्यूज नेटवर्क
समदड़ी। क्षेत्र के देवड़ा मे राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में भामाशाह पर्बत सिंह राजपुरोहित द्वारा विधालय में 400 सौ छात्र छात्राओं को स्कूल बैग वितरण किये। विधालय सत्र शुरू होने के बाद फ्री में बैंग मिलने से छात्र छात्राओं के चेहरे खिल उठे और विधालय परिवार कि और से भामाशाह पर्वत सिंह का साफा माला पहनाकर आभार व्यक्त किया इस मौके पर भामाशाह पर्बत सिंह राजपुरोहित ने कहा कि उन्होंने कुछ समय पहले विधालय में कक्षा 1 से 12 तक के पढ़ने वाले सभी छात्र छात्राओं को स्कूल बैग देने कि घोषणा कि जो विधालय में 451 स्कूल बैग वितरण किये।
विधालय में सुविधा के साथ साथ अपने बच्चों को अच्छी शिक्षा मिल सके इसलिए और भी भामाशाहों को आगे आना चाहिए। इस मौके पर CBEO अरुण कौशिक ने भी भामाशाह का तहेदिल से धन्यवाद ज्ञापित किया और छात्र छात्राओं को सम्बोधित करते हुए कहा की छात्रा-छात्र ऑन को अच्छी शिक्षा प्राप्त कर अपने गुरुजनों व माता-पिता का एवं विद्यालय का नाम रोशन कर आगे बढ़ते रहना चाहिए। वहीं बैंग वितरण के दौरान ग्राम पंचायत सरपंच प्रतिनिधि केशा राम डांगी, उपसरपंच भंवर लाल विशनोई ,भाजपा मंडल महामंत्री इन्द्र सिंह बालावत, पीर सिंह बालावत, धन सिंह राजपुरोहित, मुकेश राजपुरोहित, पूर्व वार्ड पंच चतर सिंह राठौड़, छगन लाल बोस सहित समस्त विधालय परिवार व ग्रामीण मौजूद रहे।
