लोक टुडे न्यूज नेटवर्क
गौतम शर्मा
राजसमन्द।
फैली सनसनी
पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवा शव परिजनों को सोपा
राजसमन्द। जिले के कुंवारिया थानां क्षेत्र के लापस्या पंचायत के तारा खेड़ा गांव में खेत पर मोटर चलाने गए एक किसान की कुएं में गिरने से मौत हो गई सूचना पर गांव में सनसनी फैल गई मौके पर पंहुचीं पुलिस ने गोताखोर की मदद से शव को बाहर निकलवाया ओर पोस्टमार्टम की कार्रवाई के बाद शव परिजनों को सोपा गया। कुंवारिया थाना अधिकारी उदयलाल बरगट ने बताया कि तारा खेड़ा निवासी किशन लाल उम्र 55 वर्ष पुत्र कजोड़ जाट वह अपने खेत पर मोटर चलाने कुए पर गया तो पैर फिसल जाने से अंदर गिर गया और पानी मे डूबने से मौत हो गई।
पुलिस ने बताया कि किशन लाल सवेरे परिजनों को बिना कहे खेत की तरफ चले गए ऐसे में सुबह 10 बजे तक नजर नहीं आने से परिजन काफी चिंतित हो गए बुजुर्ग की चप्पल कुए के बाहर पड़ी मिली ऐसे में उन्हें कुएं में होने की आशंका हुई इस पर पुलिस को सूचित किया वह मौके पर पुलिस ने राजसमंद दरीबा से गोताखोर को बुलाया गया जहां उनकी मदद से 5 घंटे की मस्कट के साथ 4पानी की मोटरे लगाकर कुएं का पानी तोड़ा गया और 5 घंटे बाद शव नजर आया जहां शव को बाहर निकलवा कर रेलमंगरा सीएससी अस्पताल की मोर्चरी में पहुंचाया जहां पर पोस्टमार्टम की कार्रवाई की गई