Home crime पनोतिया पटवारी से मारपीट व जातिगत गाली-गलौज मामले में आरोपी गिरफ्तार

पनोतिया पटवारी से मारपीट व जातिगत गाली-गलौज मामले में आरोपी गिरफ्तार

0

लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क

राजसमंद। (गौतम शर्मा) कुंवारिया थाना क्षेत्र में पनोतिया पटवार मंडल के पटवारी मनराम मीणा के साथ मारपीट और जातिगत गाली-गलौज करने के मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

मामला दर्ज

थानाधिकारी उदयलाल बरगट ने बताया कि बुकरड़ा निवासी रोशनलाल (37) पुत्र मांगीलाल जाट के खिलाफ 18 अगस्त को एससी-एसटी एक्ट एवं राजकार्य में बाधा डालने का मामला दर्ज किया गया था।

आरोपी की गिरफ्तारी

पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए शुक्रवार रात 10 बजे आरोपी को गिरफ्तार किया। शनिवार को न्यायालय में पेश करने पर मजिस्ट्रेट ने उसे न्यायिक अभिरक्षा में भेजने के आदेश दिए।

विवाद की वजह

एएसआई शंकर सिंह ने बताया कि आरोपी रेलवे लाइन मुआवजे को लेकर पटवारी से फोन पर संपर्क कर रहा था। फोन नहीं उठाने पर आरोपी ने आवेश में आकर पटवारी से उलझते हुए जातिगत गालियां दीं, मारपीट की और राजकार्य में बाधा डाली।

जांच जारी

इस मामले की जांच एसटी/एससी सेल के डीवाईएसपी राहुल जोशी कर रहे हैं।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version