Home crime पदमपुर में ऑनलाइन एप से डीजल चोरी के 2 आरोपी गिरफ्तार

पदमपुर में ऑनलाइन एप से डीजल चोरी के 2 आरोपी गिरफ्तार

0

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

 पदमपुर से मंगत वर्मा की रिपोर्ट

पदमपुर पुलिस की कार्रवाई

2 आरोपियों को किया गिरफ्तार पहले भी दे चुके हैं कई चोरियों को अंजाम

श्री गंगानगर ,खबर पदमपुर से है जहां पेट्रोल पंप से डीजल भरवा कर फर्जी एप के माध्यम से भुगतान दिखाकर व धमका कर ठगी करने वाले दो आरोपियों को पदमपुर पुलिस ने रविवार को न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया । पुलिस ने दोनों आरोपियों प्रितपाल सिंह पुत्र गुरचरण सिंह निवासी 19 आरबी उम्र 24 वर्ष व दूसरे आरोपी पुष्पेंद्र सिंह पुत्र धर्मेंद्र सिंह निवासी तीन बीबीए उम्र 23 वर्ष गजसिंहपुर को कोर्ट के पेश किया गया जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।  पुलिस अब दोनों की शिनाख्त परेड करवाने के लिए आरोपीयो की रिमांड लेगी ताकि गहनता से पूछताछ हो सके व डीजल बरामद किया जा सके। दूसरी और प्रितपाल सिंह करीब 1 साल पहले कनाडा से लौटा था जबकि दूसरा आरोपी पुष्पेंद्र सिंह लंबे समय से आपराधिक प्रवृत्ति का है।

जो है शातिर बदमाश पहले भी कई मुकदमे के आरोपी है

थानाधिकारी सुरेंद्र राणा ने बताया कि दोनों आरोपी बेहद शातिर है वारदात से पहले वह अपनी हुंडई वर्ना कार की नंबर प्लेट बदल देते थे ताकि पहचान ना होने पाए बीते एक माह में दोनों ने पदमपुर श्री करनपुर सहित आसपास के थानों में कई पेट्रोल पंप पर इसी तरह ठगी कर चुके हैं पुलिस के अनुसार दोनों युवक नशे करने के आदी हैं व पुलिस की प्रारंभिक छानबीन में खुलासा हुआ है कि दोनों आरोपियों पर पहले भी गजसिंहपुर थाने में पानी मोटर और पाइप चोरी की केस दर्ज हैं शुरुआत में यह अपनी जरूरत पूरी करने के लिए लोगों के घरों में पानी की मोटर और पाइप आदि चुराते थे । करीब एक माह पहले ही इन्होंने पेट्रोल पंपों पर डीजल की ठगी करना शुरू कर दिया । थाना अधिकारी सुरेंद्र राणा ने यह भी बताया कि आरोपियों तक पहुंचने के लिए पुलिस टीम को काफी मशक्कत करनी पड़ी। पदमपुर और आसपास के करीब 500 सीसीटीवी कैमरा की फुटेज खंगाली गई इसी दौरान एक ही अलग-अलग नंबर प्लेट की कार वारदात स्थलों के आसपास दिखाई दी।  नंबर प्लेटों की जांच के बाद गाड़ी का असली नंबर का पता चला जिससे आरोपियों की पहचान पुख्ता हो गई और शनिवार को पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version