Home crime गोदाम से चोरी करने वाले दो गिरफ्तार

गोदाम से चोरी करने वाले दो गिरफ्तार

0

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

उनियारा (सत्यप्रकाश मयंक)। पुलिस ने गत दो माह पूर्व शहर के सरदार बाग रोड़ पर स्थित किराने के सामान के गोदाम का ताला तोड़कर लाखो रुपए मूल्य के सामान को चोरी कर पिकअप में भरकर ले जाने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है ।ए एस आई रतन लाल मीणा ने बताया कि उनियारा शहर के सरदार बाग रोड़ पर स्थित अजय पुत्र राधेश्याम गुप्ता के किराने के सामान के गोदाम से 8 नवम्बर 2024 की रात को चोर गोदाम का ताला तोड़कर वहां से करीब 13 लाख रुपए मूल्य के घी ,सरसों के तेल के पीपे, काजू बादाम से भरे बोरी के कट्टे तथा अन्य सामान चोरी कर पिकअप में भरकर चुरा ले गए थे ।इस आशय की रिपोर्ट अजय गुप्ता द्वारा 9 नवम्बर को दर्ज करवाई गई थी ।उन्होंने बताया कि इस मामले में जिला पुलिस अधीक्षक विकास सांगवान , अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ब्रजेंद्र भाटी ,एवं सलेह मोहम्मद तथा पुलिस उपाधीक्षक रघुवीर सिंह भाटी द्वारा जारी निर्देशों की अनुपालना में चोरों की थाने की पुलिस, जिले से गठित विशेष टीम साइबर टीम द्वारा चोरों की तलाश शुरू की गई ।अनुसंधान के दौरान तकनीकी आधार पर घटना कारित करने वालों की पहचान कर ली गई ।तलाश के दौरान जिले की मालपुरा पुलिस द्वारा वहां दर्ज पुराने मामले में रूडमल उर्फ कजोड़ जाट एवं राजाराम उर्फ राजू को पहले से ही गिरफ्तार किया हुआ था ।जिनसे मालपुरा पुलिस द्वारा पूछताछ करने पर उक्त आरोपियों ने उनियारा शहर में गोदाम का ताला तोड़कर किराने का सामान चुराना स्वीकार कर लिया ।इस पर न्यायालय से प्रोटेक्शन वारंट लेकर उन्हें मालपुरा पुलिस से प्राप्त कर उन्हें न्यायालय में पेश किया जहां से उन्हें रिमांड पर लिया गया है ।उन्होंने बताया कि उक्त आरोपियों से पूछताछ कर चोरी किए माल को बरामद करने तथा इस वारदात में शामिल अन्य लोगों को भी गिरफ्तार करने के प्रयास किया जा रहा है ।उन्होंने बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपी रूडमल जाट का गैंग है ।जो इस प्रकार की वारदात करता है ।ऐसे में गैंग में शामिल अन्य लोगों को भी गिरफ्तार करने के प्रयास जारी है ।उल्लेखनीय होगा उक्त चोरी के मामले में उनियारा शहर के व्यापारियों द्वारा गत दिनों थाने के बाहर धरना प्रदर्शन भी किया गया था ।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version