लोक टुडे न्यूज नेटवर्क
कुंवारिया के अरिहंत किराणा स्टोर में एक बदमाश ने बीती रात्रि को दिया चोरी की घटना को अंजाम,काजू , दाखा, वदाम व नकदी चुराई
घटना सीसी टीवी कैमरे में कैद
राजसमन्द (गौतमशर्मा) । जिले के कुंवारिया कस्बे के पोखरना मार्केट के पास मुख्य सड़क पर अरिहंत किराना स्टोर में बीती रात्रि को एक बदमाश ने अंदर गुसकर चोरी की घटना को अंजाम दिया है ऐसे में चोरी की घटना सीसी टीवी कैमरे में कैद हो गई। घटना को लेकर व्यापार मंडल ने रोष जताया पुलिस से बदमाश को जल्द गिरफ्तार करने की मांग की है। व्यापारी किशन लड़ड़ा ने बताया कि वह सुबह 8 बजे सड़क के किराने अपनी दुकान पर पहुचे जहा दुकान खोली तो सामग्री अस्त व्यस्त बिखरी नजर आई इससे देख वह हक्का बक्का रह गया बाद में उसने अपने एलईडी देखी तो एक बदमाश की सीसी टीवी कैमरे में करतूत नजर आई बताया ने बदमाश ने किराना दुकान से 10किलो काजू, 18 से 20किलो बदाम, दाखा गल्ले में 9हजार रुपये की रेजकी व 6हजार रुपये नकदी सहित चुरा ले गए। व्यापारी ने चोरी की घटणा में करीब 50हजार का नुकसान बताया है। घटना की जानकारी सुन व्यापार मंडल के अध्यक्ष गिरिराज मूंदड़ा, यशवंत पीपाड़ा, विपिन तातेड़, गिरीश दाधीच, रामेश्वर साहू, नारायण लाल, राकेश, शुभम आदि कई युवा मौके पर पहुचे ओर चोरी की घटना की जानकारी ली। व्यापारी ने चोरी की घटणा को लेकर पुलिस को रिपोर्ट देकर कार्रवाई की मांग की है।
-2माह पूर्व ही लगाई दुकान- व्यापारी ने कहा कि उसने मुख्य सड़क पर 2माह पूर्व ही अपनी किराना की दुकान लगाई थी कि बीती रात्रि को 3बजे से लेकर40मिंट तक चोरी हुई
बदमाश ने दुकान के बाहर लगे दो कैमरे भी दूसरी तरफ मोड़ दिए थे।
-2दिन पहले लाये थे बादाम का कटा-व्यापारी ने बताया कि बादाम के 2 कट्टे दो दिन पूर्व ही मंगवाए गए कि बदमाश 18-से 20किलो बादाम चुराकर फरार होगये। चोरी की घटना के बाद दुकान पर दिनभर व्यापारी लोगो का आना जाना बना रहा।
