Home crime भावा पेट्रोल पंप पर मारपीट और तोड़फोड़ के तीन आरोपी गिरफ्तार

भावा पेट्रोल पंप पर मारपीट और तोड़फोड़ के तीन आरोपी गिरफ्तार

0

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क
राजसमन्द- गौतम शर्मा ब्यूरो चीफ

एक आरोपी की तलाश जारी।

फ्री में पेट्रोल भरवाकर पैसे मांगने पर की थी मारपीट

्र

राजसमंद। जिले की कांकरोली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए भावा पेट्रोल पंप पर कर्मचारियों के साथ मारपीट व तोड़फोड़ की घटना को लेकर पुलिस ने चंद् घंटे में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है वहीं एक आरोपी की पुलिस सरगर्मी से तलाश कर रही है।

पुलिस ने उत्पात मचाने वालों को चंद घंटे में पकड़ा

थाना अधिकारी हंसाराम सीरवी ने बताया कि भावा पेट्रोल पंप पर तोड़फोड़ कर्मचारियों के साथ मारपीट की घटना का  प्रकरण दर्ज हुआ है।  इसको गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने कार्रवाई की है। पुलिस टीम का गठन किया है पुलिस ने सीसीटीवी के आधार पर इस मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।  जिसमें राजू माली, दिनेश गुर्जर ,ललित सिंह वही एक आरोपी कन्हैया लाल फरार है ,जिसकी पुलिस तलाश कर रही हैं।  इन्होंने चारों ने मिलकर वेन्यू कार में सवार होकर भावा पेट्रोल पंप पर पहुंचे, जहां पर पेट्रोल पंप पर कर्मचारी दुदाराम, राजू गुर्जर ,दिनेश पुरबिया, नाथूलाल गुर्जर के साथ लकड़ियों से मारपीट कर फरार हो गए थे । पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है वही शेष एक आरोपी की पुलिस तलाश कर रही है।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version