स्पा सेंटर पर मसाज के दौरान पहचान बढ़ाकर मोबाइल से बात कर फंसाते
होटल में बनाकर बनाते वीडियो फिर होता ठगी का खेल
दो बच्चों की मां, रहती थी लिव इन रिलेशन में
लोक टुडे न्यूज नेटवर्क
जयपुर। (सुनील शर्मा) जयपुर पुलिस पूर्व ने प्रताप नगर इलाके में सेक्सटोर्सन की घटना को अंजाम देकर ठगी करने के आरोपी संदीप शर्मा और उनकी महिला मित्र रूबी गिरफ्तार किया। पुलिस उपायुक्त पूर्व तेजस्विनी गौतम ने बताया कि प्रताप नगर इलाके में इस घटना का खुलासा करने में आईपीएस आसाराम चौधरी अतिरिक्त उपायुक्त, पुलिस आयुक्त विनोद शर्मा, मनिंदर सिंह पुलिस निरीक्षक और अन्य पुलिस कर्मियों की भूमिका सराहनीय रही।
वारदात का तरीका
पुलिस ने बताया कि आरोपी संदीप शर्मा उर्फ सिराज और रूबी लिव इन रिलेशन में करीब 2 साल से जयपुर में रहते हैं । रूबी के पूर्व में भी दो बच्चे हैं। वर्तमान में रूबी स्पा सेंटर में काम करती है। दोनों ने मिलकर योजनाबद्द तरीके से पीड़ित के साथ सेक्सटोर्सन कर पैसे कमाना चाह रहे थे । आरोपी महिला पीड़ित से स्पा सेंटर में मिली वहीं से जानकारी बढ़ाकर पीड़ित को अजमेर रोड जयपुर स्थित होटल में बुला लिया। जहां पर उसका वीडियो बना लिया। वीडियो वायरल करने की धमकी देकर 10 लाख रुपए की मांग की थी । अन्य वारदात के संबंध में भी पुलिस अनुसंधान कर रही है । संदीप मूल रूप से सोनीपत हरियाणा का रहने वाला है, जो टैक्सी गाड़ी चलाता है। वही रूबी पुत्री जीमल जाति मुसलमान गोमती नगर विशाल खंड एसआरएस मॉल के सामने लखनऊ उत्तर प्रदेश की रहने वाली है, जो अभी संजय नगर झोटवाड़ा में किराए से रहती है। रूबी स्पा सेंटर में काम करती है जहां आने वाले ग्राहकों से जान पहचान बढ़ाकर उनके मोबाइल नंबर ले लेती है। बाद में उनसे बातचीत करके उन्हें सेक्सटोर्सन में फंसा कर पैसे ऐंठने का काम करती है।
क्यों पकड़े गए और कैसे पकड़े गए ?
पुलिस ने बताया कि 15 अक्टूबर 2024 को जगतपुरा निवासी एक परिवादी ने रिपोर्ट पेश कर बताया कि संदीप शर्मा उर्फ सिराज और उसकी महिला मित्र जो मुझे सेक्सटोर्सन में फ़ंसा कर ब्लैकमेल कर रहे हैं ।वह अभी आरयूएचएस के सामने बुला रहे हैं । इस प्रकरण में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर अनुसंधान किया। पुलिस की टीम सुरेंद्र कुमार ,उपनिरीक्षक दयाराम, महिला कांस्टेबल कमला मौके पर पहुंचे। जहां पर टीम द्वारा एक शख्स को डिटेन करने का प्रयास कर रहे थे । उक्त शख्स ने धारदार चाकू को लहराते हुए कांस्टेबल शंकर के सीने पर गणेश के सिर पर वार कर दिया। जिसे बड़ी मुश्किल से पुलिस जाब्ते की मदद से खंडेलवाल ढाबे के सामने की तरफ से राणा सांगा मार्ग प्रताप नगर जयपुर से डिटेन कर नाम पता पूछा गया ।अवैध चाकू के बारे में कोई जानकारी नहीं दी एवं महिला को भी डिटेन किया गया। उक्त दोनों द्वारा यह कृत्य करने पर प्रकरण संख्या 873/ 24 में अलग-अलग धाराओं में संदीप शर्मा उर्फ सिराज और रूबी को सेक्सटोर्सन में गिरफ्तार किया गया, जहां से दोनों को न्यायालय में पेश किया गया।
