Home latest झालावाड़ में गणेश चतुर्थी का उत्सव इस बार विशेष योग में

झालावाड़ में गणेश चतुर्थी का उत्सव इस बार विशेष योग में

0

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

झालावाड़। जिले में इस वर्ष गणेश चतुर्थी का पर्व 27 अगस्त को सर्वार्थ सिद्धि और सिद्ध योग में धूमधाम से मनाया जाएगा। जिले और आसपास के कस्बों में आकर्षक पंडाल सजाकर भगवान गणेश की प्रतिमाएं स्थापित की जाएंगी।

पंडालों में विविध स्वरूपों के गणपति

गणेशोत्सव समितियों ने तैयारियां तेज कर दी हैं। इस साल पंडालों में भगवान गणेश के राधा-कृष्ण स्वरूप, शिव परिवार, मुंबई के प्रसिद्ध सिद्धिविनायक सहित कई अनोखे रूप देखने को मिलेंगे।

मूर्तिकारों की व्यस्तता चरम पर

मूर्तिकार भोलाराम के अनुसार, इस वर्ष छोटी प्रतिमाओं के साथ-साथ 16 से 18 फीट ऊंची प्रतिमाओं के ऑर्डर मिले हैं। लगभग 80% काम पूरा हो चुका है और अब फिनिशिंग तथा रंग-रोगन का कार्य चल रहा है। सभी रंग इको-फ्रेंडली हैं ताकि पर्यावरण को कोई नुकसान न पहुंचे।

सैकड़ों स्थानों पर होगी प्रतिमा स्थापना

जिले में कई समितियां और सार्वजनिक स्थान गणेश स्थापना के लिए तैयार हैं। टेंट, डीजे और अन्य व्यवस्थाओं के ऑर्डर दिए जा चुके हैं। पुराने व बड़े समितियां इस साल भी भव्य झांकियां प्रस्तुत करेंगी।

श्री गणेश मंदिर में विशेष आयोजन

श्री गणेश मंदिर में अखंड जलाभिषेक, गणेश अथर्वशीर्ष पाठ, श्री सिद्धिविनायक गणेश के साथ रिद्धि-सिद्धि का अभिषेक किया जाएगा। इसके बाद श्रृंगार, हवन-पूजन और प्रसादी वितरण होगा।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version