लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क
पट्टे, नामांतरण और उपविभाजन प्रकरणों का समयबद्ध निस्तारण जारी
जयपुर।
मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास ने शनिवार को जयपुर विकास प्राधिकरण (जेडीए) परिसर स्थित नागरिक सेवा केंद्र में चल रहे ‘शहरी समस्या समाधान शिविर-2025’ का निरीक्षण किया। उन्होंने शिविर में आए आवेदकों से संवाद किया, व्यवस्थाओं का जायजा लिया और मौके पर ही पट्टे वितरित किए।
इस अवसर पर प्रमुख शासन सचिव – नगरीय विकास विभाग देबाशीष पृष्टि और शासन सचिव – स्वायत्त शासन विभाग रवि जैन भी उपस्थित रहे।
मुख्य सचिव ने कहा कि यह कार्यक्रम केवल औपचारिकता नहीं बल्कि सुशासन की दिशा में एक अहम कदम है। उन्होंने निर्देश दिए कि आमजन को पारदर्शी और संवेदनशील प्रशासन का अनुभव होना चाहिए।
शिविर में अब तक विभिन्न जोनों में सैकड़ों प्रकरणों का निस्तारण किया जा चुका है। उदाहरण स्वरूप:
-
जोन-12: 79 पट्टे, 6 नामांतरण
-
जोन-14: 36 पट्टे, 11 नामांतरण, 1 उपविभाजन/पुनर्गठन, 2 लीज मुक्ति प्रमाण पत्र
-
अन्य जोनों में भी पट्टे, नामांतरण और उपविभाजन/पुनर्गठन के प्रकरण निस्तारित

जेडीए सचिव ने बताया कि लंबित प्रकरणों के आवेदकों को मोबाइल मैसेज और फोन के माध्यम से समय-स्लॉट की सूचना दी जा रही है। प्रतीक्षा स्थल पर हेल्प डेस्क और ई-मित्र सेवा भी उपलब्ध कराई गई है।
आगामी सुनवाई:
-
22.12.2025: जोन 9, 10, 11, 12, 13, 14
-
23.12.2025: जोन 9, 11, 12, 13, 14, 22
-
24.12.2025: जोन 11, 12, 13, 22, 24

मुख्य सचिव ने जेडीए की पहल की सराहना की और लंबित प्रकरणों का समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

















































