- Advertisement -
लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क
मनजीत सिंह – ब्यूरो चीफ, श्रीगंगानगर
श्रीगंगानगर : श्रीगंगानगर में पूर्व मंत्री स्वर्गीय गुरमीत सिंह कुन्नर की दूसरी पुण्यतिथि पर कई कार्यक्रम आयोजित किए गए।
हर प्रभआसरा, 41RB पदमपुर में पुण्यतिथि के अवसर पर रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने रक्तदान किया। इसी दौरान विधायक कोटे से बने 10 लाख रुपये के महिला वार्ड के हॉल का लोकार्पण भी किया गया।
लोकार्पण कार्यक्रम में विधायक रुपिन्द्र सिंह रूबी कुन्नर और सांसद कुलदीप इंदौरा उपस्थित रहे। इससे पूर्व सुबह कुन्नर के पैतृक गांव 25BB स्थित समाधि स्थल पर कीर्तन और अरदास का आयोजन किया गया।
- Advertisement -














































