लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क
राष्ट्रीय डायमंड जंबूरी में करेंगे राजस्थान का प्रतिनिधित्व
नावां सिटी। भारत स्काउट-गाइड राष्ट्रीय मुख्यालय नई दिल्ली के तत्वावधान में लखनऊ (उत्तर प्रदेश) में आयोजित होने वाली 19वीं राष्ट्रीय डायमंड जंबूरी के लिए राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय गोविंदी के आठ स्काउटों का चयन हुआ है। चयन से विद्यालय परिसर में उत्साह का माहौल है।
यूनिट लीडर मोहन सिंह सेवदा के निर्देशन में चयनित स्काउट — रविंदर यादव, उमेश कुमार, पुखराज, मनीष (पुत्र राजूराम), रोहित, मनीष (पुत्र बंसीलाल), विजय और मनीष (पुत्र लालाराम) — राजस्थान दल की ओर से राष्ट्रीय स्तर पर प्रतिभा प्रदर्शन करेंगे।
उपखंड अधिकारी नावां दिव्या सोनी ने जंबूरी पूर्व तैयारी शिविर का अवलोकन किया और स्काउटों को सफलता के लिए शुभकामनाएँ दीं।
अतिरिक्त मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी मालचंद नेटवाल ने जंबूरी से संबंधित दिशा-निर्देश देकर बेहतर प्रदर्शन की अपेक्षा जताई।
प्रधानाचार्य मुकेश कुमार जांगिड़ ने इसे विद्यालय के लिए गर्व का विषय बताया। उप-प्राचार्य महेंद्र सिंह यादव के अनुसार, यह तीसरी बार है जब गोविंदी विद्यालय के स्काउट राष्ट्रीय जंबूरी में भाग ले रहे हैं, जो संस्थान के उच्च स्तरीय प्रशिक्षण और अनुशासन का प्रमाण है।
कार्यक्रम में उप-प्राचार्य धर्मवीर पारीक, पूर्व सरपंच सार्दुल सिंह राठौड़ सहित हरीश सैनी, कुलदीप शर्मा, भावना मीणा, श्रीकिशन, उमेश कुमार, धर्मेंद्र सैनी, मरुधर कंवर, पदमश्री रांकावत, साक्षी लुणायच और मोहम्मद रमजान खान उपस्थित रहे।


















































