- Advertisement -
लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क
नादनपुर, धौलपुर —
धौलपुर जिले के नादनपुर क्षेत्र में अवैध खनन पर नकेल कसते हुए डीएसटी टीम ने बड़ी कार्रवाई की है। टीम प्रभारी प्रेमसिंह चौधरी के नेतृत्व में यह कार्रवाई खनपुरा गांव के पास की गई।
कार्रवाई के दौरान डीएसटी टीम ने
-
एक ट्रक,
-
दो ट्रेलर,
-
एक हाइड्रा मशीन,
-
एक ट्रैक्टर मय कम्प्रेशर मशीन, और
-
दो बारशो मशीनें
को जब्त किया है।
इस अभियान में थाना नादनपुर पुलिस भी मौजूद रही। टीम ने मौके पर अवैध खनन से जुड़ी गतिविधियों पर सख्त कार्रवाई करते हुए संबंधित मशीनों और वाहनों को कब्जे में लिया।
अधिकारियों के अनुसार, अवैध खनन के खिलाफ ऐसी कार्रवाइयाँ आगे भी जारी रहेंगी ताकि क्षेत्र में पर्यावरण को होने वाले नुकसान पर रोक लगाई जा सके।
- Advertisement -

















































