लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क
उनियारा (सत्यप्रकाश मयंक)
उनियारा। राजकीय महाविद्यालय उनियारा (टोंक) में राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) की दोनों इकाइयों के संयुक्त तत्वावधान में राष्ट्रगीत “वंदे मातरम्” की 150वीं जयंती पर सामूहिक गायन कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में देशभक्ति, एकता और भारतीय संस्कृति के प्रति सम्मान की भावना को प्रबल करना रहा। छात्र-छात्राओं एवं महाविद्यालय परिवार ने एक स्वर में “वंदे मातरम्” का सामूहिक गायन कर देशभक्ति का संदेश दिया।
प्राचार्य ने किया दीप प्रज्वलन
कार्यक्रम की शुरुआत प्राचार्य डॉ. पानमल पहाड़िया ने सरस्वती माता के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित व माल्यार्पण करके की। अपने उद्बोधन में उन्होंने कहा कि “वंदे मातरम्” गीत ने भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन में अमिट भूमिका निभाई और आज भी यह राष्ट्रीय एकता का प्रतीक है।
युवाओं में राष्ट्रप्रेम की भावना मजबूत होती है – दिव्या मीणा
एनएसएस इकाई द्वितीय की कार्यक्रम अधिकारी दिव्या मीणा ने बताया कि ऐसे आयोजन युवाओं में राष्ट्रप्रेम और सांस्कृतिक चेतना को सुदृढ़ करते हैं।
इस अवसर पर डॉ. देवराज झाझड़िया, भानु प्रकाश शर्मा, दिव्या कुमारी मीना, आशीष यादव, डॉ. मिनाली रमेश, भानु प्रताप घासील, आदित्य चौधरी, एनएसएस स्वयंसेवक और महाविद्यालय के सभी विद्यार्थी उपस्थित रहे।














































