लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क
उनियारा (सत्यप्रकाश मयंक)
उनियारा। उपखंड क्षेत्र के पलाई में आयोजित मेरा युवा भारत केंद्र टोंक की ओर से आयोजित जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में पलाई केंद्र की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए बाजी मारी।
पलाई टीम बनी विजेता
जिला युवा अधिकारी कुमार मधुकर और लेखाकार रोहिल सिंह ने बताया कि पूर्व राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक श्योजी लाल धाकड़ के नेतृत्व में उनियारा ब्लॉक के 32 खिलाड़ियों ने प्रतियोगिता में भाग लिया।
कबड्डी के फाइनल मुकाबले में पलाई (उनियारा) और निवाई टीम के बीच जोरदार भिड़ंत हुई, जिसमें पलाई टीम ने निवाई को हराकर प्रथम स्थान प्राप्त किया।
महिला वर्ग में बरोनी टोंक विजेता
रस्साकसी प्रतियोगिता में महिला वर्ग के फाइनल में राजकीय उमावि पलाई, उनियारा और बरोनी टोंक के बीच मुकाबला हुआ, जिसमें बरोनी टोंक टीम विजेता रही और राजकीय उमावि पलाई उपविजेता रही।
दौड़ में खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन
400 मीटर दौड़ (महिला वर्ग) में प्रियांशी धाकड़ ने पहला स्थान और अंचेता धाकड़ ने दूसरा स्थान प्राप्त किया।
100 मीटर दौड़ में रीना सैनी द्वितीय और सुमन मीना तृतीय स्थान पर रही।
विजेताओं का हुआ सम्मान
कार्यक्रम के समापन पर अतिथियों ने विजेता और उपविजेता खिलाड़ियों को मैडल, ट्रॉफी और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया।
इस अवसर पर कप्तान जयसिंह गुर्जर, मुबारक खां, विशाल गुर्जर, शुभम धाकड़, दिनेश गुर्जर, अंकित गुर्जर, समीर लाला, दीपक धाकड़, अंकित प्रजापत, प्रियांशी धाकड़, सुमन मीना, काली धाकड़, प्रीति सैन, अंजली सैन, रचना चोपदार, तन्नू सैन, गोविंद राणा, बुद्धिप्रकाश धाकड़ सहित अनेक खिलाड़ी एवं युवा मंडल सदस्य मौजूद रहे।















































