आरपीएफ जोधपुर ने रेलवे कैश चोरी का 24 घंटे में किया खुलासा, आरोपी गिरफ्तार

0
58
- Advertisement -
लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क
जोधपुर से संवाददाता ब्रजकिशोर पारीक
जोधपुर । महामंदिर रेलवे स्टेशन के आरक्षण कार्यालय में हुई करीब 3 लाख रुपये की कैश चोरी का आरपीएफ ने मात्र 24 घंटे में पर्दाफाश कर दिया। आरोपी महेश पुत्र राजाराम (56), निवासी लालसागर, जोधपुर को गिरफ्तार कर उसके घर से पूरा चोरी किया हुआ रेलवे कैश बरामद कर लिया गया है।
मामला कैसे खुला
6 नवंबर की सुबह करीब 8 बजे महामंदिर स्टेशन के मुख्य आरक्षण पर्यवेक्षक ने आरपीएफ को सूचना दी कि रात में आरक्षण कार्यालय की तिजोरी से 2,97,040 रुपये गायब हैं। जांच में पाया गया कि कार्यालय का गेट बाहर से बंद था, तिजोरी खुली पड़ी थी और उसकी चाबी टेबल पर रखी थी। दफ्तर में किसी तरह की तोड़फोड़ नहीं मिली, जिससे साफ था कि घटना अंदरूनी जानकारी रखने वाले व्यक्ति की है।
हाई-टेक इन्वेस्टिगेशन
सूचना मिलते ही आरपीएफ जोधपुर की टीम, सीआईबी, पुलिस डॉग स्क्वॉड, एफएसएल और मोबाइल चांस प्रिंट टीम मौके पर पहुंची।
वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त नितिश शर्मा और सहायक सुरक्षा आयुक्त सी.पी. मिर्धा के निर्देशन में निरीक्षक लक्ष्मण गौड के नेतृत्व में विशेष टीम गठित हुई।
टीम ने
• तकनीकी विश्लेषण
• रेलवे कर्मचारियों से पूछताछ
• स्टेशन पर आने-जाने वालों की स्क्रीनिंग
• साईबर सैल की मदद
के आधार पर संदिग्ध को चिन्हित किया।
कैसे की चोरी
आरोपी महेश लंबे समय से टिकट आरक्षण के लिए स्टेशन आता-जाता था और बुकिंग क्लर्कों से मेल जोल बढ़ा चुका था। इसी विश्वास का फायदा उठाकर उसने आरक्षण कार्यालय की चाबियों की डुप्लीकेट चाबी बनवाई और 5/6 नवंबर की रात 11 से 12.30 बजे के बीच तिजोरी से कैश निकाल ले गया। आरोपी नशे का आदी है और कर्ज चुकाने के दबाव में चोरी करना कबूल किया है।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here