लोक टुडे न्युज़ नेटवर्क
भरतपुर।
सेवर कस्बे में नगर निगम की उदासीनता से परेशान स्थानीय लोग सोमवार को धरने पर बैठ गए। कस्बेवासियों का कहना है कि जब तक उनकी समस्याओं का समाधान नहीं किया जाता, तब तक उनका धरना जारी रहेगा।
पार्षद प्रतिनिधि नीरज चौधरी ने बताया कि सेवर हॉस्पिटल रोड से राष्ट्रीय सरसों अनुसंधान केंद्र तक ड्रेनेज सिस्टम और गंदे पानी की निकासी की उचित व्यवस्था की जानी चाहिए, ताकि क्षेत्र में स्वच्छता और स्वास्थ्य संबंधी दिक्कतों से निजात मिल सके।
स्थानीय निवासियों ने अंधेरे क्षेत्रों में नए पोल और लाइट लगाने, सेवर बाजार और गलियों में पेज वर्क करवाने, तथा सफाई व्यवस्था में सुधार और नालियों की सफाई की भी मांग की।
कस्बेवासियों का कहना है कि वे अपनी मांगों को लेकर शांतिपूर्ण तरीके से धरना दे रहे हैं, लेकिन यदि प्रशासन ने शीघ्र कार्रवाई नहीं की, तो वे आंदोलन को और तेज करने को मजबूर होंगे।















































