लोक टुडे न्युज़ नेटवर्क
रिपोर्टर – संजीव बंसल, कठूमर (अलवर)
कठूमर अलवर। विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम (Special Summary Revision – SSR) 2026 के तहत मतदाता सूची को शुद्ध एवं त्रुटिरहित बनाने के उद्देश्य से कठूमर विधानसभा क्षेत्र में बूथ लेवल अधिकारियों (BLOs) और सुपरवाइज़र्स का प्रशिक्षण आयोजित किया गया। यह प्रशिक्षण एक ही दिन में तीन सत्रों में संपन्न हुआ।
जिला स्तरीय मास्टर ट्रेनर्स ने भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुसार PPT प्रेजेंटेशन के माध्यम से बीएलओज़ को प्रशिक्षित किया। प्रशिक्षण का उद्देश्य बूथ लेवल पर कार्य कर रहे अधिकारियों की परिणामोन्मुखी क्षमता में वृद्धि करना था ताकि मतदाता सूची को अद्यतन और त्रुटिरहित बनाया जा सके।
निर्वाचक पंजीकरण अधिकारी श्याम सुंदर चेतीवाल ने तीनों सत्रों में व्यक्तिगत रूप से उपस्थित रहकर प्रशिक्षण की गुणवत्ता का मूल्यांकन किया। उन्होंने खुले सत्रों में प्रश्नोत्तर के माध्यम से बीएलओ और सुपरवाइज़र्स की शंकाओं का समाधान किया तथा आगामी SIR तैयारियों की समीक्षा की।
चेतीवाल ने विशेष रूप से उन बूथ लेवल अधिकारियों को निर्देश दिए जिनके मैपिंग कार्य में उपलब्धि प्रतिशत कम था। उन्होंने कहा कि सभी संबंधित अधिकारी 3 नवंबर तक 100 प्रतिशत मैपिंग कार्य पूर्ण करें।



















































