रोहिणी कोर्ट में गैंगस्टर गोगी की हत्या, हत्या के आरोपियों को पुलिस ने किया मौके पर ही शूट

0
602
- Advertisement -

नई दिल्ली। दिल्ली के रोहणी कोर्ट में शुक्रवार को कोर्ट रुम में फायरिंग की दिल दहला देने वाली घटना हुई। यहां कोर्ट रुम में गैंगस्टर जितेंद्र गोगी की रोहिणी कोर्ट में गोली मारकर हत्या कर दी। सूत्रों ने बताया कि गोगी के अलावा तीऩ अन्य लोग भी मारे गए। इनमें दो वे बदमाश थे जो वकील के वेश में थे। वकील की ड्रेस में आए बदमाशों ने ही गोगी को गोली मारी थी। जिन्हें पुलिस ने वहीं गोली मारकर शूट कर दिया। सूत्रों के अनुसार दोनों बदमाश टिल्लू गैंग के बताए जा रहे है। उन्हें उड़ाने वाले काउंटर इंटेलिजेंस के सदस्य थे। जो गोगी के साथ थे। उन्हें ने हमलावरों पर गोली चलाकर उन्हें ढेर कर दिया। घटना के बाद कोर्ट परिसर में हंगामा मच गया। लोग अपनी – अपनी कुर्सियों छोड़कर भागने लगे। बाद में पुलिस ने मोर्चा संभाला। पुलिस इस पूरे मामले की जांंच कर रही है।

- Advertisement -
Previous articleविधायक गर्ग का बैग चोरी, आधे घंटे में बरामद
Next articleपायलट ने की राहुल – प्रियंका गांधी से मुलाकात
loktodaynews
लोक टुडे न्यूज़ - जनता की आवाज़ लोक टुडे न्यूज़ का उद्देश्य निष्पक्ष और तथ्यपरक पत्रकारिता के माध्यम से आमजन की आवाज़ को सत्ता के गलियारों तक पहुंचाना है। हम जनहित के मुद्दों, जनसमस्याओं और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के प्रस्तुत करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। लोक टुडे के नाम से दैनिक एवं पाक्षिक समाचार पत्र और YouTube न्यूज़ चैनल भी संचालित हैं। आप भी बनें लोक टुडे का हिस्सा। अपनी खबरें, फोटो और जनसमस्याएं हमें भेजें। प्रधान संपादक: नीरज मेहरा स्थान: जयपुर, राजस्थान मोबाइल: 9829708129, 8209477614 ईमेल: neerajmehra445@gmail.com | loktodaynews@gmail.com लोक टुडे न्यूज़ - आपकी आवाज़, हमारा संकल्प।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here