- Advertisement -
लोक टुडे न्युज़ नेटवर्क
जयपुर। एनएसयूआई के प्रदेश अध्यक्ष विनोद जाखड़ और उनके सहयोगियों को आज राजस्थान हाई कोर्ट से जमानत मिल गई।
गौरतलब है कि विनोद जाखड़ और उनके साथियों पर राजस्थान विश्वविद्यालय में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के एक कार्यक्रम का टेंट उखाड़ने और स्वयंसेवकों से मारपीट करने का आरोप था। इसी मामले में वे करीब 15 दिनों से न्यायिक हिरासत में थे।
उनकी रिहाई की मांग को लेकर कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव सचिन पायलट, मंत्री टीकाराम जूली, विधायक डीसी बैरवा समेत कई कांग्रेस नेताओं ने उग्र प्रदर्शन किया था। इसके अलावा भीम आर्मी के कार्यकर्ता भी लगातार धरना-प्रदर्शन कर रहे थे।
आज हाई कोर्ट से जमानत मिलने के बाद विनोद जाखड़ के समर्थकों ने जेल के बाहर जमकर आतिशबाजी की और नारेबाजी की। समर्थकों ने कहा कि उन्हें न्यायपालिका पर पूरा भरोसा है और यह फैसला सत्य की जीत है।
- Advertisement -

















































