सिद्ध योगी महंत कैलाशनाथ जी महाराज की चतुर्थ पुण्यतिथि मनाई

0
67
- Advertisement -

लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क 

 

पादूकलां। कस्बे के राईको की ढाणी स्थित जोगेश्वर धाम में रविवार को सिद्ध योगी गुरु महंत योगी कैलाशनाथ जी महाराज (अंग्रेज बाबा) की चतुर्थ पुण्यतिथि पर दो दिवसीय धार्मिक आयोजन श्रद्धा और भक्ति के माहौल में संपन्न हुआ।

पहले दिन स्थानीय एवं बाहर से आए भजन कलाकारों ने भावपूर्ण भजनों की प्रस्तुतियां दीं और गुरु महिमा का गुणगान किया। देर रात तक भक्ति रस में डूबे श्रद्धालुओं ने भजनों का आनंद लिया।

दूसरे दिन सुबह गुरु कैलाशनाथ जी महाराज की समाधि स्थल पर वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच पूजा-अर्चना और यज्ञ का आयोजन किया गया। मुख्य यजमान हुक्माराम माली ने धर्मपत्नी सहित यज्ञ में आहुति देकर परिवार की सुख-समृद्धि और समाज कल्याण की कामना की।

इस अवसर पर जोगेश्वर धाम के महंत योगी पर्वतनाथ जी महाराज, मेवड़ा धाम के पीर योगी लक्ष्मणनाथ जी महाराज, रास मंडी के महंत नारायणनाथ जी महाराज, सतालाबाद शनि धाम के महंत अशोकनाथ जी महाराज, गिरनार के त्रिलोकनाथ जी महाराज, हरियाणा के बालकनाथ जी महाराज, रोहतक के दीपकनाथ जी महाराज, रियांबड़ी के हरीशगिरी जी महाराज सहित अनेक संतों ने भाग लिया।

सरपंच रामप्यारी देवी फडौदा सहित अन्य जनप्रतिनिधियों ने भी साधु-संतों के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया और ग्राम की खुशहाली एवं समृद्धि की कामना की। पंडित रवि उपाध्याय शास्त्री ने वैदिक विधि से यज्ञ सम्पन्न कराया।

कार्यक्रम के अंत में विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें साधु-संतों, शिष्यों और 36 गांवों से आए श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here