संगिनी दीवा एक्सपो 2025 का शुभारंभ, महिला सशक्तिकरण का मिला प्रेरक मंच

0
34
- Advertisement -

लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क

भीलवाड़ा। (पंकज पोरवाल) — जेएसजी समूह की ओर से संगिनी महिला ग्रुप द्वारा आयोजित “संगिनी दीवा एक्सपो 2025” का शनिवार को भव्य शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि भीलवाड़ा लोकसभा सांसद एवं समाजसेवी , एडिशनल एसपी , मांडल डीएसपी , जेएसजीआईएफ अध्यक्ष इलेक्ट और चेयरमैन अरुण मांडोत सहित राष्ट्रीय चेयरपर्सन लेडीज विंग ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का उद्घाटन किया।

मुख्य अतिथि सांसद ने एक्सपो को महिला सशक्तिकरण की दिशा में सराहनीय पहल बताया और कहा कि यह आयोजन महिलाओं की प्रतिभा, आत्मनिर्भरता और नवाचार का प्रतीक है। उन्होंने जैन सोशल ग्रुप भीलवाड़ा मेन और संगिनी भीलवाड़ा की टीम को सफल आयोजन के लिए शुभकामनाएं दीं।

संगिनी अध्यक्ष ने बताया कि अग्रवाल उत्सव भवन में दो दिवसीय एक्सपो में फैशन, ज्वेलरी, होम डेकोर और फूड स्टॉल्स एक ही छत के नीचे मौजूद हैं। महिलाओं के लिए पारंपरिक और ट्रेंडी फैशन वियर, आकर्षक ज्वेलरी कलेक्शन, होम डेकोर आइटम्स और बच्चों के लिए मजेदार गेम्स व एक्टिविटीज़ रखी गई हैं। एक्सपो में जयपुर, अजमेर, उदयपुर, कोटा, पाली, दिल्ली और मुंबई के प्रतिभागी शामिल हैं।

सामाजिक कार्यकर्ता एवं जैन सोशल ग्रुप के प्रतिनिधियों ने कहा कि यह आयोजन महिला शक्ति, सृजनशीलता और आत्मनिर्भरता का उत्कृष्ट उदाहरण है। सचिव ने बताया कि एक्सपो केवल शॉपिंग तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि पूरे परिवार के लिए मनोरंजन और मस्ती का अवसर भी है।

इस अवसर पर उपाध्यक्ष , कोषाध्यक्ष , संयुक्त सचिव , अध्यक्ष , उपाध्यक्ष , महामंत्री , सहमंत्री और अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

यह दो दिवसीय एक्सपो 11 और 12 अक्टूबर तक चलेगा, जिसमें 12 अक्टूबर को शाम 8 बजे लकी ड्रा भी आयोजित किया जाएगा।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here