लोक टुडे न्यूज नेटवर्क
राजसमंद: राजसमंद जिले के ऊपरली देवली चामुंडा माता मंदिर में शनिवार की रात श्याम मां चामुंडा के नाम एक भव्य भजनों और बगड़ावत कथा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर कलाकारों ने भेरू भडाणा और सवाई भोज म्यूजिकल ग्रुप, केसरपुरा, भीलवाड़ा की ओर से मनमोहक प्रस्तुतियां दीं।
गांव के समाजसेवी किशनलाल कुमावत ने बताया कि इस भव्य आयोजन में मां काली, भैरू बाबा और देवनारायण भगवान की विशेष झांकियों का प्रदर्शन किया गया, जिसने दर्शकों का मन मोह लिया। पंडाल सुबह 4 बजे तक श्रद्धालुओं से खचाखच भरा रहा।
रात्रि 12 बजे भोपाजी रामचंद्र द्वारा मां चामुंडा की विशेष आरती की गई, जिसमें ग्रामवासियों ने माता रानी से अपनी सुख-समृद्धि की कामना की। कार्यक्रम स्थल को विशेष सजावट के साथ सजाया गया था।
इस आयोजन में उपरली देवली, गोवलिया, गलवा, लालू खेड़ी, शंभूपुरा, जोधपुरा, कलामतों का खेड़ा, काबरी सहित आसपास के गांवों के लोगों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। प्रमुख उपस्थित लोग मांगी लाल, छोगा लाल, जगदीश, उदय लाल, मोहन लाल, देवकिशन और सैकड़ों अन्य श्रद्धालु थे।
कार्यक्रम के दौरान भजन, कथाएं और झांकियां देखने के लिए स्थानीय लोग और आसपास के श्रद्धालु देर रात तक मंदिर परिसर में मौजूद रहे।













































