लोक टुडे न्यूज नेटवर्क
अजमेर | संवाददाता – नितिन मेहरा
राजस्थान सरकार के देवस्थान विभाग द्वारा संचालित वरिष्ठ नागरिक तीर्थयात्रा योजना-2025 के अंतर्गत शनिवार को अजमेर दक्षिण विधायक अनीता भदेल ने मदार रेलवे स्टेशन से हरिद्वार, ऋषिकेश, अयोध्या, वाराणसी और सारनाथ के लिए विशेष ट्रेन को रवाना किया।
780 यात्री हुए रवाना
देवस्थान विभाग के सहायक आयुक्त गिरीश कुमार बचानी ने बताया कि इस योजना के तहत कुल 780 वरिष्ठ नागरिकों को तीर्थयात्रा पर भेजा गया। इनमें से केवल अजमेर संभाग के 404 यात्री शामिल हैं।
सुविधाओं से लैस 6 दिवसीय यात्रा
-
यात्रियों को हरिद्वार, ऋषिकेश, अयोध्या, वाराणसी और सारनाथ के दर्शन कराए जाएंगे।
-
यह यात्रा 6 दिन की अवधि की है।
-
विशेष ट्रेन पूरी तरह वातानुकूलित (AC) है।
-
यात्रियों के लिए भोजन, आवास और अन्य सभी व्यवस्थाएं निःशुल्क उपलब्ध करवाई गई हैं।
-
संपूर्ण प्रबंधन देवस्थान विभाग द्वारा आईआरसीटीसी के सहयोग से किया गया है।















































