गरबा नृत्य परवान पर, डांडियों की खनक से गूंजा पांडाल

0
66
- Advertisement -

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

राजसमंद | संवाददाता – गौतम शर्मा

शारदीय नवरात्र महोत्सव के तहत राजसमंद जिले के झोर गांव के सदर बाजार में गरबा नृत्य धूमधाम से आयोजित हो रहा है। रंग-बिरंगी विद्युत रोशनी से सजे गरबा पांडाल में माता जी के भजनों और रीमिक्स गानों पर युवतियां और महिलाएं देर रात तक डांडिया खनका रही हैं।


माता जी की आरती के बाद शुरू होता कार्यक्रम

गरबा पांडाल में कार्यक्रम की शुरुआत रोजाना रात 8:30 बजे माता जी की विशेष आरती से होती है। इसके बाद छोटे-बड़े, युवक-युवतियां और महिलाएं अपने-अपने डांडिया लेकर पहुंचते हैं और माहौल पूरी तरह भक्तिमय हो जाता है।


सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से बंधा समां

गरबा नृत्य के बीच युवा कलाकारों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए। इनमें गोरा-कालाजी की झांकियां और अन्य धार्मिक प्रस्तुतियां दर्शकों को खूब भाव-विभोर कर गईं। कई लोगों ने भोपा भाव भी व्यक्त किए।


जयकारों से गूंजा माहौल

गरबा पांडाल माता जी के जयकारों से देर रात तक गूंजता रहा। बड़ी संख्या में ग्रामीण और आसपास के लोग गरबा और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का लुत्फ उठाने पहुंचे। कार्यक्रम के समापन पर विशेष आरती की गई और प्रसाद वितरण हुआ।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here