राजस्थान शिक्षक संघ अम्बेडकर का जिला स्तरीय शैक्षिक सम्मेलन आयोजित

0
40
- Advertisement -

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क 

डीग। श्रीराम फार्म हाउस में राजस्थान शिक्षक संघ अम्बेडकर द्वारा आयोजित जिला स्तरीय शैक्षिक सम्मेलन में डीग-कुम्हेर विधायक डॉ. शैलेश सिंह ने मुख्यातिथि के रूप में शिरकत की। कार्यक्रम में शिक्षक पदाधिकारियों ने विधायक डॉ. शैलेश सिंह का जोरदार स्वागत करते हुए उन्हें माला, दुपट्टा और स्मृति चिन्ह भेंट किया।

सम्मेलन के दौरान राजस्थान शिक्षक संघ अम्बेडकर के संगठन ने विभिन्न सूत्रीय मांग पत्र विधायक को सौंपे। अपने संबोधन में डॉ. शैलेश सिंह ने कहा कि शिक्षक समाज का वह अहम स्तंभ हैं जो केवल बच्चों के भविष्य को संवारते ही नहीं बल्कि समाज के निर्माण में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने कहा कि शिक्षकों की भूमिका केवल शिक्षण तक सीमित नहीं है, बल्कि वे सरकार के विभिन्न कार्यों में भी सक्रिय योगदान देते हैं।

कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष मुकेश कुमार, भूदेव मथुरिया, भाजपा शहर मंडलाध्यक्ष ललित तिवारी, अनिल गुप्ता और वरिष्ठ भाजपा नेता राजेंद्र खंडेलवाल सहित शिक्षक और भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here