- Advertisement -
दूदू में एसीबी की बड़ी कार्रवाई —
लोक टुडे न्यूज नेटवर्क
दूदू (रिपोर्ट: डब्लू. गोस्वामी)
दूदू में एसीबी की बड़ी कार्रवाई
प्रधानमंत्री आवास योजना में रिश्वतखोरी करते ग्राम विकास अधिकारी सोनाक्षी यादव रंगे हाथों गिरफ्तार। जनता के हक़ पर डाका डालने वालों पर अब सख़्त शिकंजा!
25 सितंबर को देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बांसवाड़ा दौरे पर आएंगे उससे एक दिन पहले दूदू कस्बे में एक विकास अधिकारी प्रधानमंत्री आवास और अन्य सरकारी योजनाओं की लाभार्थियों से रिश्वत लेने के मामले में गिरफ्तार होना बड़ी बात है । सूत्रों के मुताबिक मामला प्रधानमंत्री आवास योजना से जुड़ा है। लाभार्थियों से अवैध वसूली की शिकायत एसीबी तक पहुँची थी। शिकायत सत्यापित होने के बाद टीम ने जाल बिछाकर अधिकारी को पकड़ लिया।
यह कार्रवाई एसीबी की कार्यवाहक डीजी स्मिता श्रीवास्तव के निर्देशन और डीआईजी अनिल कयाल की देखरेख में की गई। बताया जा रहा है कि गिरफ्तार अधिकारी दूदू पंचायत समिति के रहलाना क्षेत्र में पदस्थापित थीं।
एसीबी की इस सख्त कार्रवाई से साफ संदेश गया है कि जनता के हक पर डाका डालने वाले भ्रष्ट अधिकारी किसी भी कीमत पर बख्शे नहीं जाएंगे।
- Advertisement -















































