ओपन रैपिड चेस टूर्नामेंट के पोस्टर का विमोचन किया गया।

0
58
- Advertisement -
*1st जयपुर चेस क्लब ओपन रैपिड चेस टूर्नामेंट के पोस्टर का विमोचन*

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

जयपुरओपन रैपिड चेस टूर्नामेंट के टूर्नामेंट निदेशक विक्रम सिंह ने बताया कि इस अवसर पर जयपुर शहर की सांसद मंजू शर्मा, सवाई माधोपुर विधानसभा प्रभारी  प्रणवेंद्र शर्मा, तथा मानसरोवर मंडल अध्यक्ष विपिन सिंगल सहित अनेक गणमान्य पदाधिकारीगण उपस्थित रहे।
टूर्नामेंट को-ऑर्डिनेटर जिनेश कुमार जैन ने बताया कि प्रतियोगिता का आयोजन रविवार, 28 सितंबर  को नव भारती सीनियर सेकेंडरी स्कूल, स्वेज़ फार्म, जयपुर में किया जाएगा। यह प्रतियोगिता जयपुर चेस क्लब द्वारा आयोजित की जा रही है। इस टूर्नामेंट में 21,000 रुपये से अधिक नकद पुरस्कार, 31 ट्रॉफियाँ एवं मेडल प्रदान किए जाएंगे। प्रतियोगिता में अंडर-7 से लेकर वेटरन वर्ग तक विभिन्न श्रेणियों में विजेताओं को सम्मानित किया जाएगा।
सरकारी विद्यालयों के विद्यार्थियों को प्रवेश शुल्क में 50 प्रतिशत की छूट दी जाएगी, जिससे अधिक से अधिक प्रतिभावान विद्यार्थी इसमें भाग ले सकें।
इस अवसर पर सभी अतिथियों ने कहा कि ऐसे आयोजन से बच्चों और युवाओं में बौद्धिक विकास के साथ-साथ खेलों के प्रति उत्साह भी बढ़ता है।
- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here